सीएनसी मशीन क्या होती है। CNC machine हिन्दी में।

क्या होती है CNC और VMC मशीन व सीएनसी और वीएमसी मशीन कैसे कार्य कर है?
दोस्तो आज इस पोस्ट में हम बात करेंगे CNC और VMC मशीन के बारे में। CNC मशीन पुरानी मशीनों का ही आधुनिक रूप है। इन्हें कंप्यूटराइज्ड किया गया है। 
  • CNC मशीन क्या होती है। 
दोस्तो CNC का पूरा नाम Computer Numerical Control होता है। अर्थात वह कंप्यूटराइज्ड मशीन जो न्यूमेरिकल सिस्टम से कंट्रोल होती है ,उस मशीन को CNC Machine कहते  है। 

  • CNC मशीन  के प्रकार :              
दोस्तो , CNC मशीन के अनेक प्रकार होते है ,जिनके बारे में हम इस पोस्ट में चर्चा करेंगे।
  • CNC Turning: दोस्तो  ये CNC machine का सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला प्रकार भी है। इसे CNC Lathe भी  कहा जाता है। यह लेथ मशीन का ही उत्तम स्वरूप है। इस मशीन से आप लेथ मशीन से किए जाने वाले सभी कार्य बहुत ही कम समय व अच्छी क्वालिटी के साथ कर सकते हो। इसमें मुुुख्यत दो Axis (X and Y)  होते हैं। X Verticle ( । ), व Z   ( --- )     Horizental कार्य करता है।

  • CNC MILLING  या VMC MACHINE:   दोस्तो VMC MACHINE भी CNC  machine का ही एक रूप है,
 VMC मशीन का पूरा नाम:  VMC MACHINE  पूरा नाम 
Verticle Milling Centre होता है। यह  मिलिंग मशीन  आधुनिक  रूप है। इसमें मुुुख्यत तीन Axis X,Y,Z होते हैं,
परन्तु कुछ आधुनिक VMC मशीन में 7 Axis भी होते हैं।

  • CNC GRINDING MACHINE:  CNC GRINDING Machine , Manual Grinding Machine का उत्तम स्वरूप है, इसमें ग्राइंडिंग व्हील को ही मुख्य टूल  के रूप मेें प्रयोग  किया जाता है।     इसका प्रयोग MS और SS जैसे हार्ड मैटेरियल को बहुत ही एक्यूरेसी से  ग्राइंडिंग करने में किया जाता है।

  • CNC LASER CUTTING MACHINE: CNC LASER MACHINE में कंप्यूटर द्वारा संचालित एक लेजर बीम को मैटेरियल पर छोड़ा जाता है , इस लेजर बीम से मैटेरियल की कटिंग बहुत ही जल्दी, अच्छी क्वालिटी की व कम  खर्च में हो जाती है। यह एक बहुत ही उत्तम दर्जे की मशीन है।

  • CNC BANDING MACHINE:CNC BANDING MACHINE    Sheet matel के कार्य  में अधिकतम प्रयोग की जाती है। यह मशीन किसी मैटेरियल शीट को एक निश्चित शेप में बेंड करने के लिए प्रयोग की जाती है। यह प्रेस मशीन का ही आधुनिक रूप है।
  • सीएनसी मशीन के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए हमारा ब्लॉग, और किसी भी समस्या के संबंध में हम कॉमेंट करे, और बने रहिए हमारे साथ।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट